Status of Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana 2024
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आर्थिक समर्थन के लिए Ladli Behna Yojana संचालित की गई है। इस योजना में राज्य की महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि दी जाती हैं। इस योजना के तहत महिलाओं को लगभग 14 किस्त प्रदान की जा चुकी है। जिसके अनुसार महिलाओं को हर महीने 1250 रुपए की धनराशि दी जाती है और अब 15वीं किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है, क्योंकि जैसा सभी जानते हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार भी आ रहा है और इस वर्ष रक्षाबंधन के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहनों को एक विशेष शगुन देने की घोषणा भी की है क्योकि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को रक्षाबंधन का शगुन देने जा रही है।

अगर आप भी इस योजना के बारे में जानना चाहते हैं कि मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहनों को रक्षाबंधन से पहले शगुन के तौर पर कितने रुपए देने की घोषणा की
हैं मतलब कितनी अतिरिक्त राशि उनको मिलेगी, तो इसके लिए आपको आर्टिकल ध्यान से पढ़ना होगा, क्योंकि प्राप्त जानकरी के अनुसार, हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana के रूप में मिलने वाली धनराशि के रूप में मिलने वाली खास सौगात के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश करेंगे।
जैसा के आप जानते है, मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहना योजना के तहत राज्य की लाभार्थी महिलाओं को रक्षाबंधन के अवसर पर लगभग 250 रुपए की अतिरिक्त राशि लाडली बहना योजना रक्षाबंधन शगुन के रूप में प्रदान करने जा रही है। राज्य सरकार द्वारा अब तक इस योजना के तहत महिलाओं को लगभग 14 किस्त के द्वारा धनराशि प्रदान की जा चुकी है और इस बार मध्य प्रदेश सरकार ने सभी महिलाओं को रक्षा बंधन के शुभ अवसर से पहले ही लगभग 15वीं किस्त की राशि जारी करने की घोषणा की है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आने वाली 10 अगस्त को लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त की राशि, जो की लगभग 1.29 करोड़ रुपए होगी, बहनों के बैंक खाते में ट्रांसफर की करेंगे। फिलहाल इस योजना के तहत लाभार्थी बहनों को 1250 रुपए की राशि दी जाती हैं लेकिन इस बार रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बहनों को शगुन के तौर पर राज्य सरकार की ओर से 250 रुपए की और अतिरिक्त राशि देने की घोषणा की गई है। इस महीने यानि अगस्त में महिलाओं को 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ प्राप्त होगा।
क्या आप भी फ्री में आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते है।
रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति का और हिन्दुओ का एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्यौहार है, जो भाई बहन के प्रेम और सुरक्षा के बंधन का प्रतीक है। इस मौके पर बहने अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई से उपहार और शगुन की उम्मीद रखती है। इन परंपरा को ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने बहनों का ध्यान रखते हुए उनको विशेष शगुन के रूप में 1500 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की हैं और वो अगुन राशि उनके बैंक खाते में जारी करेगी, ताकि रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर बहनों को न केवल शगुन मिले, बल्कि उनको इसके द्वारा आर्थिक बोझ को कम करने में भी सहायता मिल सके।
Ladli Behna Yojana की 15th Installment कब आएगी
जैसा कि आप जानते हैं, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना योजना को अपने कार्यकाल में 5 मार्च 2023 को शुरू किया था। इस योजना के द्वारा राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि के रूप में देने का प्रावधान किया गया था। जिसे वर्तमान मुख्यमंत्री ने बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया।
राज्य की लाभार्थी महिलाओं को अभी तक इस योजना के तहत 14 किस्तें प्रदान की जा चुकी है। सभी पात्र महिलाओं को लाडली बहना योजना की 14 वीं किस्त 5 जुलाई 2024 को जारी की गई थी, और लाभार्थी महिलाओं को Ladli Behna Yojana 15 वीं किस्त की राशि के साथ-साथ 250 रुपए की लाडली बहना योजना रक्षाबंधन शगुन का लाभ दिया जाएगा यानी इस बार लाडली बहनों को लाडली बहना योजना के तहत इनके बैंक खाते में 15वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए की धनराशि राशि दी जाएगी जो 10 अगस्त को जारी होगी।
लाडली बहना योजना की 15वीं किस्त के लाभ
- लाडली बहना योजना के तहत राज्य की विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1250 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते मे जमा होती है।
- अब तक लाभार्थी महिलाओं को इस योजना की 14 किस्ते प्राप्त हो चुकी है और अब 10 अगस्त को 15वीं किस्त जारी की जाएगी।
- लाडली बहना योजना 15वीं किस्त के साथ ही महिलाओं को 250 रुपए Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun भी भेजा जाएगा।
- पहली बार लाडली बहनो को 15 वी किस्त के रूप में 1500 रुपए की राशी दी जनि है।
- इस राशी का लाभ प्राप्त करके महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम होगी और अपने परिवार का भरण पोषण कर सकेगीं।
- Ladli Behna Yojana 15वीं किस्त का लाभ प्राप्त कर महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर होगी।
- इस योजना के माध्यम से महिलाओं को समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त होगा।
- मिलने वाली आर्थिक सहायता राशी से महिला अपनी सभी जरूरतो को पूरा कर सकेगी और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग भी प्रदान कर सकेगी।
Ladli Behna Yojana Raksha Bandhan Shagun का स्टेटस कैसे चेक करें?
अगर आप भी लाडली बहना योजना के तहत रक्षाबंधन शगुन के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं, तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर इस योजना के तहत मिलने वाली राशि शगुन के स्टेटस को चेक कर सकते हैं।
- लाडली बहना योजना रक्षाबंधन शगुन चेक करने के लिए सबसे पहले लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- होम पेज पर आपको आवेदन एवं भुगतान की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- अब आपको इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे अपना पंजीकरण क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करनी होगी।
- इसके बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर ओटीपी भेजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इस पर आप क्लिक करेंगे तो आपके पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आएगा जिससे आपको दिए गए बॉक्स में दर्ज करना होगा।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको खोजें के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
- इस पेज पर आपको भुगतान की सही स्थिति दिखाई देगी जिसमें आप अपनी लाडली बहना योजना की स्थिति चेक कर सकते हैं।
- और इस प्रकार आपकी लाडली बहना योजना रक्षाबंधन शगुन के स्टेटस चेक करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
पूछे जाने वाले प्रश्न
Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana का लाभ किसे मिलेगा?
Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana का लाभ राज्य की उन महिलाओं को मिलेगा जिन्हें 14वीं किस्त का लाभ प्राप्त हो चुका है।
Ladli Behna Yojana रक्षाबंधन शगुन के तहत महिलाओं को शगुन स्वरूप कितने रुपए की राशि प्राप्त होगी?
Ladli Behna Yojana रक्षाबंधन शगुन के तहत महिलाओं को शगुन स्वरूप 250 रुपए की अतिरिक्त राशि प्राप्त होगी।
Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana महिलाओं को कब प्राप्त होगा?
Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को महिलाओं को 10 अगस्त 2024 को 250 रुपए का रक्षा बंधन शगुन प्राप्त होगा। यानी महिलाओं को इस योजना के तहत 15वीं किस्त के रूप में 1500 रुपए की राशि मिलेगी।
Discover more from Cool Job Info
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Pingback: Maa Voucher Yojana Rajasthan 2024 | Apply For Free Sonography Facility For Pregnant Women | Cool Job Info