RBSE 10th Result Name Wise 2025: दोस्तों राजस्थान के १०वी कक्षा के छात्रों के लिए बड़ा दिन है, क्योकि पुरे साल की मेहनत के नतीजा आने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी किया जा चूका है । जो विद्यार्थी RBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, और उन्होंने बड़ी मेहनत से एग्जाम दिए थे, उनका इंतजार अब खत्म हो चुका है। राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 28 मई को शाम 4:00 बजे जारी कर दिया गया है।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट आज घोषित कर दिया है। इसके साथ ही 11 लाख स्टूडेंट का इंतजार खत्म हो गया है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया है। इस साल 10वीं में लगभग 10 लाख 96 हजार 85 और प्रवेशिका में लगभग 7 हजार 324 स्टूडेंट्स ने आवेदन किए थे। छात्र अपना परिणाम नाम और रोल नंबर दोनों से देख सकते हैं।
RBSE 10th Result Name Wise
दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं, राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं इस बार 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित की गई थीं। सभी छात्रों ने काफी मेहनत भी की थी और उसी मेहनत के नतीजा आ चूका है। इस साल लगभग 11 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए हैं। परीक्षा का समय सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक निर्धारित था। बोर्ड अब इन सभी विद्यार्थियों का RBSE 10th Result 2025 रोल नंबर वाइज और नाम वाइज जारी करने की तैयारी में है।
रिजल्ट से जुड़ी जरूरी जानकारी
बोर्ड: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)
कक्षा: 10वीं (सेकेंडरी)
शैक्षणिक सत्र: 2024-25
परीक्षा तिथि: 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025
परिणाम तिथि: 28 मई (शाम 4:00 बजे)
कुल परीक्षार्थी: 10 लाख 96 हजार 85
आधिकारिक वेबसाइट: rajeduboard.rajasthan.gov.in
Rajasthan Board 10th Result 2025 कैसे चेक करें?
जो विद्यार्थी रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने नाम के आधार पर और रोल नंबर के आधार पर अपना रिजल्ट देख सकते है।
यह भी पढ़ें :
DDA Recruitment 2025 | 1383 एमटीएस, स्टेनो और अन्य पदों के लिए वैकेंसी
RRB ALP Recruitment 2025: 9970 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
राजस्थान बोर्ड RBSE 10th result 2025 roll number wise कैसे चेक करें:
सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट के होम पेज पर Examination Results – 2025 पर क्लिक करें।
इसके बाद Secondary 2025 Result लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना रोल नंबर डालें।
Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
राजस्थान बोर्ड RBSE 10th Result Name Wise कैसे चेक करें:
अगर आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं तो आप नाम वाइज भी रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं:
IndiaResults.com पर जाएं।
वहां Rajasthan राज्य का चयन करें।
फिर RBSE 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
अब अपना पूरा नाम दर्ज करें।
Submit पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
परीक्षा और परिणाम की मुख्य तिथियाँ
विवरण | तिथि |
---|---|
परीक्षा अवधि | 6 मार्च – 4 अप्रैल 2025 |
परिणाम घोषित | 28 मई 2025, 4:00 PM IST |
पास प्रतिशत | 93.6% (रिकॉर्ड उच्चतम) |
कुल परीक्षार्थी | 10,94,186 |
उत्तीर्ण छात्र | 10,02,842 |
नाम से परिणाम कैसे देखें?
छात्र निम्नलिखित वेबसाइट्स पर जाकर अपना नाम दर्ज करके परिणाम देख सकते हैं:
नाम से परिणाम देखने के लिए, वेबसाइट पर “Name Wise Result” विकल्प चुनें और अपना पूरा नाम दर्ज करें।
SMS के माध्यम से परिणाम प्राप्त करें
इंटरनेट की अनुपलब्धता में, छात्र SMS के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं:
- अपने मोबाइल के SMS ऐप में जाएं।
- नया संदेश टाइप करें:
RJ10 <रोल नंबर>
- इसे 5676750 या 56263 पर भेजें।
- कुछ ही समय में परिणाम आपके मोबाइल पर प्राप्त होगा।
लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर
इस वर्ष भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया:
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 94%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 93.2%
टॉपर सूची और जिला वार प्रदर्शन
राजस्थान बोर्ड ने टॉपरों की जिला वार सूची जारी की है। अजमेर, बाड़मेर, और झुंझुनू जिलों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विस्तृत टॉपर सूची और जिलेवार पास प्रतिशत यहाँ उपलब्ध है।
मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- ऑनलाइन परिणाम केवल अस्थायी मार्कशीट है।
- मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र विद्यालयों द्वारा बाद में वितरित किए जाएंगे।
- छात्र अपने DigiLocker खाते में भी मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं।
पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा
- जो छात्र अपने परिणाम से असंतुष्ट हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- 33% से कम अंक प्राप्त करने वाले छात्र पूरक परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
- पुनर्मूल्यांकन और पूरक परीक्षा की तिथियाँ जल्द ही घोषित की जाएंगी।
आगे की योजना
10वीं कक्षा के बाद, छात्र विभिन्न करियर विकल्पों पर विचार कर सकते हैं:
- विज्ञान, वाणिज्य, या कला संकाय में 11वीं कक्षा में प्रवेश।
- पॉलिटेक्निक, ITI, या अन्य व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिला।
- प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जैसे कि NTSE, Olympiads, आदि।
👉 लेटेस्ट सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए जुड़े रहें: cooljobinfo.com
DDA Recruitment 2025 | 1383 एमटीएस, स्टेनो और अन्य पदों के लिए वैकेंसी
RRB ALP Recruitment 2025: 9970 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
Discover more from Cool Job Info
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Pingback: Dairy Farming Loan Yojana | ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, योजनाएं और लाभ | Cool Job Info