Maa Voucher Yojana Rajasthan
Maa Voucher Yojana Rajasthan

Maa Voucher Yojana Rajasthan 2024 | Apply for Free Sonography Facility for Pregnant Women

Share with Social Media

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maa Voucher Yojana Rajasthan 2024 | माँ वाउचर योजना राजस्थान | गर्भवती महिलाओं के लिए निःशुल्क सोनोग्राफी सुविधा के लिए आवेदन करें

राजस्थान राज्य में भजनलाल शर्मा की सरकार ने रक्षा बंधन से पहले गर्भवती महिलाओं के लिए नई पहल शुरू करने की कोशिश की है। जिसके माध्यम से राज्य की गर्भवती महिला फ्री में सोनोग्राफी करा सकती हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 8 अगस्त 2024 को ‘Maa Voucher Yojana‘ की शुरूआत की है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाऐ निशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा का लाभ ले सकती हैं। राज्य सरकार सभी मां और शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य को अपनी जिम्मेदारी मानती हैं और इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए इस विशेष योजना को लागू करने जा रही है।

Maa Voucher Yojana Rajasthan
Maa Voucher Yojana Rajasthan

मां वाउचर योजना से राज्य में मातृ और शिशु मृत्यु दर में भी सुधार होगा। क्या है मां वाउचर योजना और कैसे मिलेगा योजना का लाभ, चलिए जानते है। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से Maa Voucher Scheme 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराने वाले हैं।

Maa Voucher Yojana 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने 8 अगस्त 2024 को आयोजित एक कार्यक्रम में मां वाउचर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के द्वारा राज्य के दूर दराज के क्षेत्रों में भी गर्भवती महिलाओं को बिना कोई शुल्क दिए सोनोग्राफी की सुविधा ले सकती है। इस वाउचर योजना की शुरुआत 8 मार्च 2024 को बारां और भरतपुर फलौदी जिलें में की गई। जो कारगर कदम साबित हुआ। इसलिए अब सरकार इसका दायरा बढ़ाकर इसे पूरे राज्य में लागू करने जा रही है।

Raksha Bandhan Shagun Ladli Behna Yojana

Maa Voucher Yojana के माध्यम से सही समय पर सोनोग्राफी से हाई रिक्स प्रेगनेंसी को पहले से ही चिन्हित किया जा सकता है और रिपोर्ट के अनुसार हाई रिस्क वाली गर्भवती को बड़े केंद्र पर प्रसव के लिए भेजा जा सकता है। जिससे मां और शिशु के जीवन को सुरक्षित बनाने में सहायता मिलेगी, और यह राजस्थान सरकार का सराहनीय कदम है। सरकार का लक्ष्य है कि इस योजना के माध्यम से प्रत्येक गर्भवती और शिशु के जीवन को स्वस्थ और सुरक्षित रखना है।

मां वाउचर योजना राजस्थान 2024 के बारे में जानकारी

योजना का नाम  Maa Voucher Yojana
शुरू की गई  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा
संबंधित विभागचिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग  
लाभार्थीराज्य  की दूर दराज और ग्रामीण क्षेत्र की गर्भवती महिलाएं
उद्देश्य  गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सोनोग्राफी जांच सेवा उपलब्ध कराना
राज्यराजस्थान  
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन ऑफलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

SMS के माध्यम से मिलेगा वाउचर     

Maa Voucher Yojana के जरिए राजकीय सोनोग्राफी केंद्रों के साथ ही निजी सोनोग्राफी केंद्रों पर भी फ्री में सोनोग्राफी करवाई जा सकेगी। इसके लिए 12 सप्ताह 84 दिन से अधिक गर्भ वाली महिला को उसकी सहमति के आधार पर उनके मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए QR Code आधारित ई वाउचर मिलेगा। जिसके जरिए वे किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर में मुफ्त में सोनोग्राफी करा सकेंगी। अगर डॉक्टर दोबारा सोनोग्राफी करवाने की सलाह देता है, तो फिर से यह निःशुल्क वाउचर दिया जाएगा और महिला मुफ्त सोनोग्राफी करा सकेगी।

कैसे मिलेगा मां वाउचर योजना का लाभ

इस योजना का लाभ राज्य के सरकारी चिकित्सा संस्थान पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस (महीने की 9, 18, 27 तारीख) के दिन आने वाली सभी गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। 84 दिन में उससे अधिक दिन की गर्भवती महिलाएं इस योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी करवा सकेगी। योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिला को चिकित्सा संस्थान पर अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन लेकर जाना होगा। वहां OTP के माध्यम से उन्हें एसएमएस के द्वारा वाउचर जारी किया जाएगा, जिसकी वैधता 30 दिन की होगी। अगर किसी वजह से महिला समय से सोनोग्राफी नहीं करा पाती है, तो वह दोबारा उसकी अवधि 30 दिन तक के लिए चिकित्सा संस्थान पर जाकर आगे बढ़ा सकती है ऐसा सिर्फ वो एक बार ही कर सकती है। जिसकी अवधि 60 दिन की होगी।

राज्य के सभी पंजीकृत अस्पताल में होगी सोनोग्राफी

Maa Voucher Yojana राज्य की सभी गर्भवती महिलाओं के लिए है। इस योजना के तहत राजकीय सोनोग्राफी केंद्रों के साथ-साथ राज्य की गर्भवती महिलाएं पूरे राजस्थान में इस योजना के तहत पंजीकृत किसी भी निजी अस्पताल मेंजाकर निशुल्क सोनोग्राफी करवा सकती है। वही अगर महिला अलग अलग जिलों की है तो भी एक जिले की गर्भवती महिला दूसरे जिले में जाकर भी सोनोग्राफी करवा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल नंबर चिकित्सा संस्थान पर लाना आवश्यक होगा, क्योंकि मोबाइल पर ही OTP के माध्यम से गर्भवती की स्वीकृति के बाद ही SMS के माध्यम से वाउचर जारी किया जा सकेगा। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अल्ट्रासाउंड या सोनोग्राफी इसलिए कराई जाती है, जिससे गर्भावस्था के दौरान शिशु की वृद्धि और विकास को देखा जा सके जिससे यह सुनिश्चित होता है की प्रेगनेंसी सामान्य रूप से आगे बढ़ रही है या नहीं और माँ और शिशु दोनों सुरक्षित है कि नहीं।  

सोनोग्राफी सेंटर को मिलेंगे 450 रुपए

मां वाउचर योजना के तहत निजी संस्थान में सोनोग्राफी के लिए पीसीटीएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से वाउचर जारी किया जाएगा। इस इंपैक्ट सॉफ्टवेयर पर इसके बाद सोनोग्राफी करने के दौरान सारा रिकॉर्ड दर्ज होगा। ओजस सॉफ्टवेयर के माध्यम से सोनोग्राफी रिपोर्ट और डील अपलोड होने के बाद वेरीफिकेशन किया जाएगा। वेरिफिकेशन होने के बाद ही उपनिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के जरिए संस्थान को 450 रुपए की राशि स्वीकृत की जाएगी। जो कि सीधे सोनोग्राफी सेंटर पर ऑनलाइन जमा होगी।

सोनोग्राफी सेंटर के साथ होगा एमओयू

मां वाउचर योजना के लिए मान्य सोनोग्राफी सेंटर्स को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ MOU किया जाएगा। उसके उपरांत ही मां वाउचर योजना के तहत संस्थान सोनोग्राफी कर पाएंगे। कोटा में कुल 94 सोनोग्राफी सेंटर है। जिनको मां वाउचर योजना की संपूर्ण जानकारी दे दी गई है। इसकी जानकारी अभी नहीं दी गई है कि कुल कितने सोनोग्राफी सेंटर के साथ MOU किया जाएगा। 

Maa Voucher Yojana 2024 के लिए पात्रता

मां वाउचर योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु कौन पात्र होगी इसकी जानकारी नीचे दी गई है। जिसे पूरा कर मां वाउचर योजना का लाभ उठाया जा सकता है।

  • आवेदक महिला को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए राज्य की केवल गर्भवती महिलाएं पात्र होगी।
  • आवेदक महिला के पास अपना जन आधार कार्ड होना आवश्यक है।
  • किसी भी श्रेणी की गर्भवती महिला इस योजना के तहत आवेदन करने हेतु पात्र होगी।
  • जिस भी गर्भवती का रजिस्ट्रेशन पीसीटीएस के तहत होता है वह इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र होगी।

मां वाउचर योजना 2024 के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर 

Maa Voucher Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

अगर आप राजस्थान की गर्भवती महिला है और मां वाउचर योजना के अंतर्गत आवेदन कर फ्री सोनोग्राफी करवाना चाहती है तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर लाभ उठा सकती है। 

  • सबसे पहले गर्भवती महिला को मां वाउचर योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए किसी भी सूचीबद्ध निजी सेंटर/चिकित्सा संस्थान में जाना होगा।
  • साथ ही गर्भवती महिला को अपना जन आधार कार्ड और मोबाइल फोन चिकित्सा संस्थान लेकर जाना होगा।
  • इसके बाद सेंटर के कर्मचारी से मां वाउचर योजना के तहत फ्री सोनोग्राफी के लिए कहना होगा।
  • संबंधित कर्मचारी द्वारा आपका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड लिया जाएगा।
  • इसके बाद आपका ओटीपी के जरिए SMS पर QR वाउचर जारी किया जाएगा।
  • इस वाउचर के माध्यम से आप 30 दिन के अंदर निशुल्क सोनोग्राफी करा सकेंगे। 

पूछे जाने वाले प्रश्न

मां वाउचर योजना 2024 क्या है?

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल द्वारा मां वाउचर योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के माध्यम से राज्य की गर्भवती महिलाओं फ्री में सोनोग्राफी का लाभ मिलेगा।

Maa Voucher Yojana के तहत वाउचर की वैधता कितने दिन तक रहेगी?

Maa Voucher Yojana के तहत वाउचर की वैधता 30 दिन तक रहेगी।

मां वाउचर योजना का लाभ लेने के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

Maa Voucher Scheme का लाभ लेने के लिए गर्भवती महिलाओं को जन आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी।

Join Facebook Page


Share with Social Media

Discover more from Cool Job Info

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Reply