Updates
UPESSC Assistant Professor BEd Exam Postponed 2026Bihar Vidhan Parishad Security Guard Result 2026 OutAAI Vacancy 2026: 389 Manager और JE पदों पर भर्तीBank of Baroda Vacancy 2026 | 206 पदों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानिए कौन कर सकता है अप्लाईAIIMS Bhopal Group B Bharti 2026: 76 पदों पर आवेदन शुरू
Home / STATE GOVERNMENT YOJANA/ Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari...

Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana 2024

Mukhyamantari-Vidhwa-Evam-Akal-Nari-Awas-Yojana-

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना 2024: ऑनलाइन आवेदन, लाभ

Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana:- हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए एक नई योजना को शुरू किया है। जिसका नाम मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना है। इस योजना के अंतर्गत राज्य की विधवा और एकल नारियों को आवास निर्माण के लिये सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। ताकि ऐसी महिलाएं किसी भी आर्थिक तंगी के बिना वित्तीय सहायता राशि प्राप्त करके अपने आवास का निर्माण करवा सकें।

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना का लाभ कैसे मिलेगा और किस प्रकार आवेदन किया जा सकता है। इन सभी से जुड़ी जानकारी के लिए आपको यह आर्टिकल विस्तारपूर्वक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana 2024

  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana 2024
  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana के बारे में जानकारी
  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana का उद्देश्य
  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
  • एचपी विधवा एवं अकाल नारी आवास योजना के लिए पात्रता
  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
  • मुख्यमंत्री विधवा एवं अकाल नारी आवास योजना 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। इस योजना के अंतर्गत विधवा तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाओं को सरकार द्वारा मकान निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की लगभग 7000 से अधिक महिलाओं को इस योजना के माध्यम से लाभान्वित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री एकल नारी आवास योजना के अंतर्गत 1.50 लाख रुपए की वित्तीय सहायता आवास निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी। साथ ही शौचालय निर्माण के लिए अलग से 12,000 रुपए दिए जाएंगे। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। जिसकी सहायता से महिलाएं अपना आवास बनाने में सक्षम हो सकेगी और महिलाओं को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सकेंगा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस योजना को संचालित किया जाएगा।

चक्षु पोर्टल: पीएम योजना

योजना का नाम  Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana
घोषणा की गई  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा
लाभार्थीराज्य की विधवा एवं एकल नारी महिलाएं  
उद्देश्य  आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान
सहायता राशि  1.50 लाख रुपए
कुल लाभार्थी  70,000 विधवा, तलाकशुदा, अविवाहित महिलाएं
आवेदन प्रक्रिया  अभी उपलब्ध नहीं
अधिकारिक वेबसाइटजल्द लॉन्च होगी  

Mukhymantari Vidhwa Evam Nari Awas Yojana का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्याग महिलाओं को आवास निर्माण के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करना है। साथ ही राज्य की ऐसी महिलाओं को सहारा प्रदान करना है जो आर्थिक तंगी के कारण अपने आवास का निर्माण कराने में असमर्थ है।

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को घर बनाने में सहायता प्रदान करने के लिये 1 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। जिससे ना केवल महिलाओं को रहने के लिए एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो सकेगा। बल्कि महिलाओं में स्वामित्व और सशक्तिकरण की भावना उत्पन्न हो सकेगी। इसके अलावा इस योजना के तहत निर्मित घर में बिजली पानी और अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।

  • Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा शुरू करने की घोषणा की गई है।
  • हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के माध्यम से राज्य की विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाओं को आवास निर्माण करने में सहायता हेतु आर्थिक राशि का लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिला के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।
  • Mukhymantari Vidhwa Evam Nari Awas Yojana के अंतर्गत एकल महिलाओं को 1.5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • आवास निर्माण हेतु सभी एकल महिलाएं वित्तीय सहायता राशि प्राप्त कर आत्मनिर्भर एवं सुरक्षित रह सकेगी।
  • इस योजना के माध्यम से राज्य की 7000 एकल महिलाओं को वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • यह योजना राज्य की एकल नारी एवं विधवा महिलाओं को आवास की सुविधा के साथ-साथ बिजली और पानी जैसी आवश्यकता का भी लाभ दिया जाएगा।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के तहत महिलाओं को शौचालय निर्माण के लिए अलग से 12000 रुपए की धनराशि दी जाएगी।
  • जल्द ही इस योजना को पूरे राज्य में लागू कर दिया जाएगा।
  • मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के माध्यम से आवासीय जरूरतों को पूरा करने में सरकार द्वारा सहयोग किया जाएगा।
  • यह  योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं की स्थिति बेहतर बनाएगी।
  • अब राज्य की महिलाओं को आवास निर्माण के लिए आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 
  • इस योजना का लाभ प्राप्त कर महिलाएं समाज में आत्मसम्मान के साथ अपना जीवन व्यतीत कर सकेगी। 
  • मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के लिए आवेदक को हिमाचल प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए केवल विधवा एवं एकल नारी ही पात्र होगी।
  • आवेदक महिला की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • उम्मीदवार महिला का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • तलाकशुदा प्रमाण पत्र
  • परित्यक्ता प्रमाण पत्र
  • विधवा प्रमाण पत्र
  • एकल नारी प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के अंतर्गत आवेदन करने हेतु अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार द्वारा केवल अभी मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना को शुरू करने की घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अभी इस योजना को लागू नहीं किया गया है। जैसे ही सरकार द्वारा इस योजना को लागू किया जाएगा। तो आवेदन से संबंधित जानकारी भी सार्वजनिक कर दी जाएगी। तभी हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन करने हेतु ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन से जुड़ी जानकारी दे पाएंगे। ताकि आप मुख्यमंत्री विधवा एवं एकल नारी आवास योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकें। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

1 Comment on "Mukhyamantari Vidhwa Evam Akal Nari Awas Yojana 2024"

Leave a Reply

Apply Online Official Site