Home / STATE GOVERNMENT YOJANA/ UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana...

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024: Online Application, Eligibility

UP-Mukhyamantri-Yuva-Swarozgar-Yojana-2024

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana:- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में बेरोजगारी दर को कम करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। ताकि इन योजनाओं के माध्यम से रोजगार के अवसरों मे वर्द्धि की जा सके। इसी प्रकार राज्य सरकार ने युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए यूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का आरम्भ किया है। इस योजना के माध्यम से यूपी राज्य के बेरोजगार युवा 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं और अपना स्वयं का बिजनेस व स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं।

इस योजना की सबसे खास बात यह है कि राज्य के किसी भी वर्ग के समुदाय के युवा नागरिक इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार करेगी और अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराएगी।

अगर आप भी उत्तर प्रदेश के बेरोजगार नागरिक मे से एक है और इस योजना का लाभ उठा सकते है। आप इस योजना के तहत आवेदन कर स्वरोजगार शुरू करने हेतु लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको यह आर्टिकल विस्तार पूर्वक अंत तक पढ़ना होगा। क्योंकि आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से UP Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana 2024 से संबंधित संपूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएंगे।

🛠️ Useful Free Online Tools

Resize Photos, Calculate GST/SIP & Build Resume Online

100% Free tools for job applicants: Photo & Sign Resizer, Resume Builder, GST, SIP, EMI & PF Calculators.

Live Today's Quiz 10 New MCQs Daily

🎯 अपनी तैयारी परखें: Daily Current Affairs & GK Quiz

SSC, Railway, Banking व सरकारी परीक्षाओं के आज के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करें और तुरंत अपना स्कोर व विस्तृत एनालिसिस देखें!

मात्र 2 मिनट तुरंत स्कोरकार्ड विस्तृत व्याख्या

Explore All Free Tools →

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024
  • UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024
  • यूपी मुख्यमंत्री युवा संयोजन योजना 2024 के बारे में जानकारी
  • UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana का उद्देश्य
  • यूपी मुख्यमंत्री युवा संयोजन योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं
  • UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana की पात्रता
  • मुख्यमंत्री युवा संगम योजना के लिए दस्तावेज़ की आवश्यकता है
  • UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024 के तहत आवेदन कैसे करें?
  • लॉगिन करने की प्रक्रिया
  • आवेदन की स्थिति कैसे जांचें?
  • पूछे जाने वाले प्रश्न

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के शिक्षित और बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए यूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के अंतर्गत राज्य सरकार युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन प्रदान करेगी। सरकार द्वारा युवाओं को दिया जाने वाला लोन उनके बैंक खाते में भेजा जाएगा। इस योजना के तहत युवाओं को दो सेक्टर, उद्योग और सेवा क्षेत्र में लोन का लाभ दिया जाएगा।

सरकार उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए का लोन देगी। साथ ही परियोजना लागत की कुल धनराशि पर 25% मार्जिन मनी सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत उद्योग क्षेत्र में 6.25 लाख रुपए और सेवा क्षेत्र में 2.5 लाख रुपए की मार्जिन मनी मिलेगी। ताकि युवा अपने पैरों पर खड़े हो सके और राज्य में बेरोजगारी की समस्या को दूर किया जा सके।

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना महाराष्ट्र 2024

योजना का नाम  UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana
शुरू की गईउत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  
लाभार्थी  राज्य के बेरोजगार युवा
उद्देश्य  बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना
लोन राशि  25 लाख रुपए
राज्यउत्तर प्रदेश  
आवेदन प्रक्रिया  ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट  https://www.yuvasathi.in/

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के बेरोजगार युवाओं को उनके पैरो पर खड़ा करने के लिये, स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना और शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है। जिसके लिए सरकार द्वारा बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद देने के लिए कम ब्याज दर पर बैंक से लोन प्राप्त कराया जाएगा। क्योंकि राज्य में कई बार युवा नौकरी पेशा होने के बावजूद भी खुद का रोजगार शुरू करना चाहते हैं लेकिन पैसों की कमी के कारण वह खुद का व्यवसाय शुरू नहीं कर पाते है जिसके कारण उनका स्वयं का रोजगार शुरू करने का सपना अधूरा रह जाता है।

इन सभी समस्याओं के समाधान के लिये बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर में बढ़ोतरी करने के लिए सरकार द्वारा 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा। ताकि बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता मिल सके।

  • उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार युवाओं को स्वयं का रोजगार आरम्भ करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू किया गया है।
  • इस योजना के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए युवा कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन प्राप्त कर सकते हैं।
  • राज्य सरकार द्वारा इस योजना के अंतर्गत दो क्षेत्र, उद्योग और सेवा क्षेत्र के लिए लोन दिया जाएगा जिसमें उद्योग क्षेत्र के अंतर्गत 25 लाख रुपए और सेवा क्षेत्र के अंतर्गत 10 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा।
  • युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लोन पर अधिकतम 25% सब्सिडी का लाभ भी दिया जाएगा।
  • लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए उद्योग एवं उद्यम निदेशालय की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
  • बेरोजगार युवाओं को आर्थिक मदद मिलने से राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।
  • यह योजना युवाओं को रोजगार से जोड़ेगी जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
  • राज्य के सभी आय वर्ग के नागरिक इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • आवेदक को उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से अधिक और 40 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • राज्य के बेरोजगार युवा ही इस योजना के लिए पात्र होंगे।
  • आवेदक को कम से कम 10वीं पास होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता के पास बैंक खाता होना चाहिए जो आधार कार्ड से लिंक हो इसके अलावा वह किसी बैंक से डिफाल्टर घोषित नहीं होना चाहिए। 
  • आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी पद पर नहीं होना चाहिए।

UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार के पास निम्नलिखित दस्तावेजों का होना आवश्यक है। जिसके आधार पर सभी दस्तावेजों की जांच होने के बाद उसमें सही पाए जाने पर योजना का लाभ आवेदक को दिया जाएगा।

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • शैक्षिक योग्यता दस्तावेज
  • आयु प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बीपीएल कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता पासबुक 

उत्तर प्रदेश राज्य के ऐसे युवा जो इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं और सभी पात्रता को पूरा करते हैं तो वह नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश सरकार की उद्योग एवं एवं प्रोत्साहन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको आवेदक लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज खुल जाएगा। 
  • अब आपको इस पेज पर नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
  • इस पेज पर मांगी गई जानकारी जैसे आवेदक का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, राज्य और जिला आदि दर्ज करना होगा।
  • सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको दिया गया कैप्चा कोड दर्ज कर सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आप सफलतापूर्वक UP मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको उद्योग एवं एवं प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • होम पेज पर आपको लॉगिन का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इस प्रकार आपकी लॉगिन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

अगर आपने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आवेदन किया है और आप अपने आवेदन की स्थिति चेक करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आपको उद्योग एवं प्रोत्साहन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने नया पेज खुल जाएगा।
  • अब आपको इस पेज पर एप्लीकेशन स्टेटस की स्थिति के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • उसके बाद आपको अगले पेज पर आवेदन संख्या दर्ज करनी होगी।
  • आवेदन संख्या दर्ज करने के बाद आपको अपने आवेदन की स्थिति जाने के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपके आवेदन की स्थिति आ जाएगी।
  • इस प्रकार आप अपने आवेदन का स्टेटस चेक कर सकते हैं। 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत कितने रुपए का लोन मिलेगा?

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार स्थापित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा कम ब्याज दर पर 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जाएगा।

UP Mukhymantri Yuva Swarozgar Yojana के तहत सेवा क्षेत्र के लिए कितने रुपए तक का लोन मिलेगा?

UP Mukhymantri Yuva Swarozgar Yojana के तहत सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए तक का लोन मिलेगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू करने का उद्देश्य क्या है?

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि युवाओं को रोजगार से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार किया जा सके। 

Live Today's Quiz 10 New MCQs Daily 100% Free

🎯 अपनी परीक्षा तैयारी परखें: Daily Current Affairs & GK Quiz

SSC, Railway, Banking, Police व राज्य परीक्षाओं के आज के 10 महत्वपूर्ण प्रश्नों को हल करें और तुरंत अपना ऑल-इंडिया स्कोर व डिटेल्ड एनालिसिस देखें!

मात्र 2 मिनट तुरंत स्कोरकार्ड व्याख्या सहित उत्तर

1 Comment on "UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2024: Online Application, Eligibility"

  1. […] यूपी मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार&nb… […]

Leave a Reply

Apply Online Official Site